Posts

Showing posts from November, 2017

Jindgi

जिंदगी खुशियों की महक से है बनती जिंदगी, सपनों की कलम से है लिखनी जिंदगी । कहना है तुझसे बस इतना जिंदगी , हर मोड़ पर, तू संभलना जिंदगी । जीत आसानी से मिले तो क्या जिंदगी , कभी-कभी दुख भी सहना जिंदगी । पर आखिर में तो है हँसना जिंदगी , कांटो के बीच है रहना जिंदगी । पर गुलाबों की तरह है महकना जिंदगी ।। आखिर में है ये कहना जिंदगी , कि हर वक्त यूं जियो जिंदगी । कि अगले पल फिर मिले या ना 

ये दुनिया है

ये दुनिया है तेज़ धूप, पर वो तो बस छाँव होती हैं | स्नेह से सजी, ममता से भरी, माँ तो बस माँ होती हैं || हम बच्चों पर बचपन ही से वो लाड-प्यार बरसाती हैं, पापा जब गुस्सा करते हैं तो वो उनसे भी लड़ जाती हैं | चैन से हम सो जाते हैं जब वो पास हमारे होती हैं, स्नेह से सजी, ममता से भरी, माँ तो बस माँ होती हैं || हम सब जब कुछ गलत करें तो वो प्यार से बहुत समझाती हैं, तब भी गर हम ना सुधरें तो वो कस के रपट लगाती हैं | खुद ही मार देने पर वो कोने में जा कर कितना रोती हैं, स्नेह से सजी, ममता से भरी, माँ तो बस माँ होती हैं || माँ से बढ़कर कोई नहीं है इस सारे संसार में, फिर भी हम उनसे दूर हैं होते, एक धोखे से प्यार में | इतने पर भी माँ के चेहरे पर मुस्कान और दुआएं होती हैं, स्नेह से सजी, ममता से भरी, माँ तो बस माँ होती हैं || ये दुनिया है तेज़ धूप, पर वो तो बस छाँव होती हैं | स्नेह से सजी, ममता से भरी, माँ तो बस माँ होती हैं ||

, ईश्वर का दिया वरदान है माँ

https://varymost.blogspot.com/2020/06/blog-post.html?m=1 ईश्वर का दिया वरदान है माँ जीवन की शुरुआत हैं माँ, हर लम्हे में साथ हैं माँ, खुशियों की बरसात हैं माँ, डूबती नैया की पतवार हैं माँ, प्यार करे तो दुर्गा हैं माँ, गुस्सा करे तो काली हैं माँ, हर रूप है निराला उसका, चाहे वो हो दुर्गा माँ, चाहे वो हो काली माँ, मानो तो भगवन हैं माँ, ईश्वर का दिया वरदान है माँ